हिसार : आदमपुर में कुलदीप-भव्य ने किया ग्रामीणों से संवाद

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : आदमपुर में कुलदीप-भव्य ने किया ग्रामीणों से संवाद


किशनगढ़ व खारा बरवाला में जलपान कार्यक्रमों में पहुंचेकाबरेल स्कूल के लिए 87.66 लाख मंजूर होने की दी जानकारीहिसार, 15 सितंबर (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने मंगलवार को आदमपुर हलके के गांव किशनगढ़ और खारा बरवाला में आयोजित जलपान कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर गांवों में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की।कुलदीप बिश्नोई और भव्य बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर और भजनलाल परिवार का रिश्ता राजनीतिक नहीं, बल्कि पीढ़ियों पुराना पारिवारिक रिश्ता है। आदमपुर के लोगों ने हमेशा परिवार को प्यार और विश्वास दिया है। क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा उनके लिए राजनीति से बढ़कर है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब दो वर्षों में आदमपुर हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। सड़क, बिजली, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी जायज मांगों को सरकार के समक्ष उठाकर पूरा करवाने के प्रयास जारी हैं।भव्य बिश्नोई ने बताया कि उनकी मांग पर गांव काबरेल के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में नई इमारत के निर्माण के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने 87.66 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस राशि से स्कूल में सात कमरों का निर्माण होगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और स्कूल को अतिरिक्त आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा आदमपुर के विकास की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके साथ ही गांवों में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समान रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।कुलदीप और भव्य बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका उद्देश्य है। इस दौरान नलवा विधायक रणधीर पनिहार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story