किसान सम्मान राशि छह हजार से बढ़ाकर की जाए बीस हजारः हुड्डा

WhatsApp Channel Join Now

रोहतक, 16 मई (हि.स.)। पूर्व मंत्री व किसान नेता कृष्ण मूर्ति हुड्डा किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निवास पर उनसे मिले व उनको एक ज्ञापन सौंपा। हुड्डा ने कहा कि किसानों को दी गई सम्मान निधि 6000 रूपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 20000 प्रतिवर्ष करनी चाहिए। मुख्यमंत्री आग्रह किया कि वह इस संदर्भ में प्रधानमंत्री से मिलकर किसानों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाये जाने की सिफारिश करनी चाहिए। किसान देश के 140 करोड़ लोगों के लिए अन्न पैदा करता है। यह सही समय है जब किसानों को प्रोत्साहन देना चाहिए, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि गेंहू पर सरकार को किसानों को बोनस देना चाहिए।

पिछले 3 दशकों में किसानों ने अपनी मेहनत से अनाज की पैदावार में बढ़ोतरी की है। किसान देश की रीढ़ की हड्डी है। किसान ने मेहनत करके देश को अनाज के मामले में आत्म निर्भर किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस मामले में गहन विचार करेगें। कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने मुख्यमंत्री से रोहतक जिले के गांव भैंसरू कलां व खेड़ी साध में पीने के पानी की समस्या से अवगत कराया और कहा कि इन गांवों में पीने के पानी की बहुत बड़ी समस्या है। राज्य सरकार को प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का समधान करना चाहिए।

कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रोहतक जिले के गांवों को बाढ़ मुक्त करने पर आभार प्रकट किया और उनको रोहतक जिले के किसी गांव में सार्वजनिक अभिनन्द करने का निमंत्रण दिया। पिछले दिनों रोहतक के उपायुक्त सचिन गुप्ता व सिंचाई विभाग के अभियंता अरूण मुंजाल के सहयोग से रोहतक जिले के 30 गांवों में भूमिगत ड्रेन निकालने के लिए मुख्यमंत्री ने 53 करोड़ रूपये दिये थे जिन पर काम चल रहा है।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story