सोनीपत: भंडेरी गांव के नाले में डूबने से तीन वर्षीय कीर्तिक की मृत्यु

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत:   भंडेरी गांव के नाले में डूबने से तीन वर्षीय कीर्तिक की मृत्यु


सोनीपत, 23 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत

जिले के गोहाना क्षेत्र के भंडेरी गांव में रविवार को एक हादसे में तीन वर्षीय बालक

की नाले में डूबने से मृत्यु हो गई। बालक घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। खेलते-खेलते

वह पानी से भरे नाले की ओर चला गया और अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास तलाश की,

लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना

मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से खोजबीन शुरू की। देर सांय

बालक का शव नाले से बरामद हुआ। शव बाहर निकालते ही परिजनों में शोक छा गया। गोहाना

के गांव भंडेरी कार्तिक के पिता सचिन निजी नौकरी करते हैं। कार्तिक से बड़ी उसकी दो

बहनें हैं। इकलौते बेटे की असमय मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घर का

चिराग बुझने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया

कि नाले के पास सुरक्षा के कोई प्रबंंध नहीं थे। पूर्व में भी पंचायत से नाले के किनारे

कांटेदार झाड़ियां लगाने या घेराबंंदी करने की मांग की गई थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं

दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की

जांच जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में खुले और पानी से भरे

नालों के पास ठोस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की

घटना दोबारा न हो।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story