सोनीपत: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया संवाद पीएम के साथ में विद्यार्थियों ने सुना

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया संवाद पीएम के साथ में विद्यार्थियों ने सुना


सोनीपत: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया संवाद पीएम के साथ में विद्यार्थियों ने सुना


सोनीपत, 27 अगस्त (हि.स.)। सोनीपत

में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस

के अवसर पर गुरुवार को देशभर में खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम

आयोजित किया गया। मेरा युवा भारत की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार

के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

सोनीपत

जिले के चार प्रमुख शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम

में भाग लिया और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इनमें डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज और सीआरए कॉलेज सोनीपत के विद्यार्थी

शामिल रहे। हालांकि सोनीपत के विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री की ऑनलाइन बातचीत नहीं

हुई। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम से जुड़े अपने प्रोजेक्ट ऑनलाइन सबमिट किए। कार्यक्रम

का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और भारत

के खेल भविष्य को लेकर युवाओं में नई सोच व ऊर्जा पैदा करना रहा। प्रधानमंत्री ने भारत

में खेलों के विस्तार, युवा खिलाड़ियों की भूमिका और देश को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने

की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री

ने कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन देश को अधिक से अधिक खेल

विधाओं में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि जिन खेलों में भारत भाग ही

नहीं लेता, उनमें पदक जीतने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने कम भागीदारी वाले

खेलों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उन्होंने 2036 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर चल रही तैयारियों और खेलों के क्षेत्र में

दीर्घकालिक योजनाओं का भी उल्लेख किया। साथ ही युवा खिलाड़ियों से देश के खेल भविष्य

को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद के दौरान डोपिंग के

नुकसान और इसके खेल व व्यक्तिगत जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर भी खिलाड़ियों

को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम

में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल, एशियन चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता

एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित सरिता मोर और राई विधानसभा के मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

प्रतिनिधि शिव कुमार मौजूद रहे। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय और मोतीलाल नेहरू खेलकूद

विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ शिक्षण, कोचिंग और प्रशासनिक स्टाफ ने भी सहभागिता

की। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया

और उनके सवालों व सुझावों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अगले चरण में सभी प्रतिभागियों

ने नशा मुक्ति की शपथ ली। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक

जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम

के अंत में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने अतिथियों,

विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने

कहा कि प्रधानमंत्री का खिलाड़ियों के साथ संवाद युवा खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी

है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story