रोहतक में खाप पंचायतों का फैसला, सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने वालों का होगा बहिष्कार

WhatsApp Channel Join Now

महम चौबीसी चबुतरे पर हुई सर्व खाप महापंचायत, सौ से अधिक खापों ने की शिरकत

तीन घंटे से अधिक समय तक चली महापंचायत ने लिए कई निर्णय

रोहतक, 25 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में सभाओं में हुक्के पीने पर अब सर्व खाप पंचायत ने बैन करने का निर्णय लिया है, इसके अलावा सोल मीडिया पर अश्लीलता व गन कल्चर को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया है। सर्व खाप पंचायत ने कहा कि अश्लीलता फैलाने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए, ताकि समाज के कड़ा संदेश जाए। इसके अलावा सर्व खाप महापंचायत में कई प्रस्ताव भी रखे गए, जिन पर विचार विर्मश किया गया और धमेंद्र हुड्डा द्वारा चलाई गई मुहिम की सराहना की गई।

शनिवार को महम चौबीसी चबुतरे पर सर्व खाप महापंचायत हुई। महा पंचायत में हरियाणा के अलावा राजस्थान, दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों से खाप पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान खाप पदाधिकारियों ने साफ कहा कि अब प्रदेश में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, इसके लिए खापों को आगे आना पडे़गा।

साथ ही पंचायतों में हुक्का पीने पर भी बैन करने का प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया, अब पंचायतों व सभाओं में हुक्के पर प्रतिबंध रहेगा। चौबीसी खाप प्रधान सुभाष गोयत ने कहा कि सोशल मीडिया पर गंद कल्चर व गन कल्चर को रोकने के लिए अकेले खाप पंचायत कुछ नहीं कर सकती है, इसके लिए सरकार का सहयोग जरुरी है, इसलिए इस बारे में सरकार से भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने बताया कि महापंचायत में समाजिक कुरीतियों जैसे लिव इन रिलेशनशिप, एक गोत्र में शादी, एक गांव में शादी व मृत्यु भोज पर रोक लगाने पर विचार विर्मश हुआ। सोशल मीडिया पर गंद कल्चर से समाज में बहुत ही गलत असर पड़ रहा है।

------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story