हिसार में कावंड़ चढ़ाते समय करंट लगने से कावंड़िये की मौत

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में कावंड़ चढ़ाते समय करंट लगने से कावंड़िये की मौत


हिसार, 11 अगस्त (हि.स.)। शहर की वन विभाग कॉलोनी

स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाते समय करंट लगने से एक कावड़िए की मौत हो गई। कांवड़िए

के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया है जहां पोस्टमार्टम कर

दिया गया। मृतक की पहचान लगभग 32 वर्षीय मुकंदी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार

में मातम का माहौल है।

शिव नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा

32 वर्षीय मुकंदी हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया था। मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे वह वन

विभाग की कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ा रहा था। कावड़ चढ़ाने के बाद मंदिर

के गुंबद से नीचे उतरते समय वहां से गुजर रही एक बिजली की तार से उसे अचानक करंट लग

गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे लेकर जिंदल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों

ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर

जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story