यमुनानगर: 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक प्रदेश कार्यक्रम के सहसंयोजक बने कंवरपाल गुर्जर

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक प्रदेश कार्यक्रम के सहसंयोजक बने कंवरपाल गुर्जर


यमुनानगर, 29 मई (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर को मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक होने वाले कार्यक्रम का प्रदेश सहसंयोजक बनाया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर 'संकल्प से सिद्धि तक' कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी कई कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इसी कड़ी के अंतर्गत हरियाणा राज्य में होने वाले कार्यक्रमों के लिए उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली द्वारा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रमों का प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है।

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली का धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 9 जून से 21 जून तक चलेगें, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि तक के कार्यक्रम प्रदेश स्तर ,जिला स्तर, मंडल स्तर के साथ-साथ ग्राम पंचायत के स्तर तक भी जोर शोर से मनाए जाएंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर को मिली इस अहम जिम्मेदारी पर जिला भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

Share this story