कैथल: ट्रक से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now
कैथल: ट्रक से टकराई बाइक, बाइक सवार की मौत


कैथल, 31 अक्टूबर (हि.स.)। प्याैदा राेड पर एक सड़क हादसे में गांव चंदाना निवासी करीब 50 वर्षीय कृष्ण कुमार की जान चली गई। वह रात को कैथल शहर स्थित अपने दोस्त की दूध डेयरी से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। रास्ते में आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे कृष्ण कुमार की बाइक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

परिजनों के अनुसार, कृष्ण कुमार खेतीबाड़ी का काम करते थे। उनका दोस्त कैथल शहर में दूध की डेयरी चलाता है। रात को वह डेयरी से अपने घर के लिए निकले थे। जब प्योदा रोड पर पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बाइक की रफ्तार नियंत्रित करने का मौका नहीं मिला और वह सीधे ट्रक से टकरा गई।

हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो कृष्ण कुमार की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गया है। परिवार का मुख्य काम खेतीबाड़ी है।

सिविल लाइन थाना एसएचओ गीता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश और मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story