राष्ट्रीय एकता दिवस पर कैथल पुलिस ने लिया देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय एकता दिवस पर कैथल पुलिस ने लिया देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प


कैथल, 31 अक्टूबर (हि.स.)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कैथल पुलिस ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।जिला लघु सचिवालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय बीर भान ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि राष्ट्रीय एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। एकजुटता के बल पर ही राष्ट्र विकास और प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे समाज में शांति, भाईचारे और आपसी सद्भाव बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही आमजन के बीच राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाएं।

कार्यक्रम में जिले के थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों और पुलिस लाइन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर ली गई शपथ केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसे अपने व्यवहार और कार्यशैली में उतारना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story