सोनीपत: कचरा उठाने वाली जेवीएम कंपनी को चेतावनी, नहीं तो कॉन्ट्रैक्ट रद्द

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: कचरा उठाने वाली जेवीएम कंपनी को चेतावनी, नहीं तो कॉन्ट्रैक्ट रद्द


सोनीपत, 30 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

में डोर टू डोर कचरा उठाने वाली जेवीएम कंपनी को नगर निगम मेयर राजीव जैन ने बुधवार

को चेतावनी दी है की एक सप्ताह में हर घर कचरा उठाने का प्रबंध व्यवस्थित नहीं हुआ

तो कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।

नगर

निगम आयुक्त हर्षित कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में मेयर जैन ने कहा कि गाड़ी ड्राइवरों

की आए दिन होने वाली हड़ताल से हमारे स्वच्छता अभियान को नुक्सान हो रहा है, और सड़कों

पर कूड़े के ढेर जमा हो रहे हैं उन्होंने कहा कि जब निगम हर माह भुगतान समय पर कर रहा

है तो लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने

कहा कि निर्धारित गाड़ियों की संख्या से भी काम गाड़ियां चल रही हैं और गाड़ियां भी

पुरानी हो चुकी हैं तथा डंपिंग प्वाईंट से कूड़ा समय पर नहीं उठ पा रहा। नागरिकों की

लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां घरों में नहीं आती, इसीलिए

मजबूरन सड़कों पर कूड़ा फैंकना पड़ रहा है। जैन ने कहा कि घर से कूड़ा न उठाने के

कारण बंद किए गए डंपिंग प्वाईंट दोबारा शुरू हो गए हैं जिससे शहर में चारों तरफ कूड़ा

ही कूड़ा नजर आता है।

आयुक्त

हर्षित कुमार ने कहा कि अब पानी सर से ऊपर जा चुका है यदि हालात नहीं सुधरे तो हमारे

पास सरकार को वस्तु स्थिति से अवगत करवाते हुए कंपनी से पीछा छुड़वाने की सिफारिश करने

के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। उन्होंने कंपनी अधिकारियों को गाड़ियों के अलावा भी

मशीनरी की कमी पूरी करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story