सोनीपत: बिना खर्ची-पर्ची नौकरियों से मेहनत और योग्यता को सम्मान: मंत्री अरविंद शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: बिना खर्ची-पर्ची नौकरियों से मेहनत और योग्यता को सम्मान: मंत्री अरविंद शर्मा


-महलाना में 15 विकास कार्यों का

उद्घाटन, मंत्री अरविंद शर्मा ने युवाओं से किया संवाद

सोनीपत, 11 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा

के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गांवों का विकास और युवाओं को शिक्षा,

रोजगार तथा स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। युवाओं

को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और तकनीक में लगानी चाहिए। गांवों में बुनियादी

सुविधाएं बढ़ाने के साथ हर परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना ही वास्तविक विकास

है। मंत्री

डॉ. अरविंद शर्मा रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव महलाना में आयोजित कार्यक्रम

को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं

से शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, नशामुक्ति और आधुनिक तकनीक में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा

की। कार्यक्रम में रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन भी किया गया। उनकी पत्नी डॉ. रीटा

शर्मा भी मौजूद रहीं। मंत्री

ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों में सुविधाओं

का विस्तार कर रही है। बिना खर्ची-पर्ची सरकारी नौकरियां देकर युवाओं की योग्यता और

मेहनत को सम्मान दिया गया है। गरीब, किसान और मजदूर परिवारों के बच्चे भी अब आत्मविश्वास

के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने

युवाओं से सरकारी नौकरी के साथ कौशल विकास और स्वरोजगार के विकल्प तलाशने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा जैसे

क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। गांवों के युवाओं में प्रतिभा की

कमी नहीं है, उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने चाहिए। नशे के मुद्दे पर मंत्री

ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करना होगा।

सरकार नशे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और जागरूकता अभियान चला रही है। युवाओं को खुद

नशे से दूर रहने के साथ अपने साथियों को भी जागरूक करना चाहिए।

रक्तदान

शिविर के दौरान मंत्री ने रक्तदान को मानवता की सेवा बताया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प

अभियान का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत करना

है। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में गांवों और युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने

युवाओं से मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ प्रदेश के विकास में योगदान देने का आह्वान

किया। कार्यक्रम

में अनिल महलाना, रामकरण उर्फ मोनू, दीक्षांत अरोड़ा, निजी सचिव सुनील लाकड़ा, पूर्व

सरपंच जसबीर, प्रदीप नंबरदार, दर्शन सिंह और रणबीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story