हिसार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में उतरी जेजेपी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में उतरी जेजेपी


राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

हिसार, 11 सितंबर (हि.स.)। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने प्रदेशभर में चल

रही सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन किया है। जेजेपी हिसार जिलाध्यक्ष

अनिल बालकिया के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शक्रवार काे सफाई कर्मचारियों की मांगों

के समर्थन में राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

अनिल बालकिया ने कहा कि सफाई कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी

निभाते हुए शहरों को स्वच्छ रखने और लोगों को बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका

निभाते हैं। इसके बावजूद सरकार द्वारा उनके साथ कथित तौर पर सौतेला व्यवहार किया जा

रहा है। उन्होंने कहा कि जेजेपी कर्मचारियों की न्यायसंगत मांगों के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जेजेपी की सरकार बनने पर सफाई कर्मचारियों की जायज

मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं, सम्मान

और सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

ज्ञापन में ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, समय

पर वेतन देने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा, गुणवत्तापूर्ण

सुरक्षा उपकरण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। बालकिया ने चेतावनी

दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों का समाधान नहीं किया तो जेजेपी कर्मचारियों के आंदोलन

को और मजबूती से समर्थन देगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मास्टर तारा चंद, अजित ओडिएम, जिला

प्रवक्ता रवि आहूजा, युवा जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, एससी सैल जिला अध्यक्ष विजेंदर

धानक, जितेंद्र श्योराण, नलवा हलका अध्यक्ष राजेश झाझड़िया, ओम प्रकाश कुंडू, एडवोकेट

तरुण गोयल, मोहित अरोड़ा, श्रवण बागड़ी, सत्यवान कुहाड़, धर्म सिंह घोंसला सहित अन्य

कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story