एसआईआर एक वोटर लिस्ट का शुद्धीकरण एवं पारदर्शी प्रक्रिया : सुभाष बराला

WhatsApp Channel Join Now
एसआईआर एक वोटर लिस्ट का शुद्धीकरण एवं पारदर्शी प्रक्रिया : सुभाष बराला


जींद, 03 नवंबर (हि.स.)। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि एसआईआर एक वोटर लिस्ट का शुद्धीकरण एक पारदर्शी प्रक्रिया है। इसमें मृत, एक से अधिक स्थानों पर बने और अशुद्ध वोटों को ठीक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य एक साफ. सुथरी और शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है ताकि देश का हर पात्र नागरिक अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल कर सके और कोई भी घुसपैठिया मतदाता सूची में शामिल न हो सके।

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मंगलवार को लोकनिर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह राहुल गांधी खानदान की पार्टी नही है। सत्ता से दूर रहने तथा हार से बौखलाई कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग के खिलाफ झूठा भ्रम फैला कर देश की जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस विपक्षी दलों के साथ मिल कर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मतदाता सूची में किसी व्यक्ति के नाम की गलती पर कहा कि यदि सॉफ्टवेयर या कर्मचारियों की तकनीकी गलती से किसी वैध नागरिक को परेशानी आई है तो यह संबंधित अधिकारी और रिटर्निंग आफिसर की जिम्मेदारी है कि वे तुरंत सुधार करें।

शुद्धीकरण का उद्देश्य किसी वैध नागरिक का वोट काटना नहींए बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गरीब, किसान, युवा और महिला मजबूती से खड़ा है और विपक्ष के हथकंडे कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जानबूझ कर इस शुद्धीकरण प्रक्रिया को वोट काटने का दुष्प्रचार बता रही है। जहां कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यात्मक जवाब देने के लिए आयोजित विशाल जनसभा और रोष मार्च में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे अंबाला जाएंगे और देश की आजादी की लड़ाई के इतिहास से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का लोकार्पण करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771628 Articles

Share this story