जींद में 12 एकड़ में गेहूं फसल जली, खफा किसानों ने लगाया जाम

WhatsApp Channel Join Now
जींद में 12 एकड़ में गेहूं फसल जली, खफा किसानों ने लगाया जाम


जींद, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के गांव खेड़ी पावर हाउस के पीछे बिजली शॉर्ट सर्किट से खेतों में लगी आग से गुस्साए ग्रामीणों ने जींद-सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलने पर डीएसपी सफीदों तथा तहसीदार द्वारा सरकारी सहायता तथा लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग दो घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर नही पहुंची। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे

गांव खेडी पावर हाउस के पीछे शुक्रवार को शार्ट सर्किट से खेतो मे आग भड़क उठी। हवा तेज होने के कारण आग लगातार फैलने लगी। खेतों में आग भड़कती देख गांव खेड़ी तथा तलौडा के किसान अपने संसाधन लेकर खेतों में पहुंच गए। फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई लेकिन हड़ताल के चलते नही पहुंची। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर हैरो की सहायता से खड़े गेहूं की जुताई कर आग को आगे बढऩे से रोक लिया। आग के कारण गांव सिवाहा निवासी संदीप की छह एकड़, गांव खेड़ी निवासी सोनू तथा मोनू की छह एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनके खेतों में आग लगी है। सरकार उनको आर्थिक सहायता दे। घटना से खफा किसान पावर हाउस के सामने जींद-सफीदों मार्ग पर आ गए और जाम लगा दिया। किसानों के बिफरने की सूचना पाकर सफीदों के डीएसपी गौरव शर्मा, पिल्लूखेड़ा के नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उन्हें सरकार से सहायता दिलाई जाएगी और लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनों अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीण जाम खोलने को राजी हो गए। लगभग दो घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालको को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story