जींद : नर्सिंग कालेज की छात्रा के आत्महत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : नर्सिंग कालेज की छात्रा के आत्महत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


जींद , 25 नवंबर (हि.स.)। थाना सदर सफीदों पुलिस ने नर्सिंग कॉलेज की छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपित की पहचान जयपुर निवासी दीपक के रूप में हुई है। थाना सदर सफीदों के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता झज्जर कुंजियां निवासी अशोक ने थाना सदर सफीदों में अपनी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की पिछले एक वर्ष से सफीदों स्थित नर्सिंग कालेज में जीएनएम का कोर्स कर रही थी। उसने आत्महत्या कर ली व प्राप्त सुसाइड नोट के आधार पर थाना सदर सफीदों पुलिस ने आरोपित दीपक मीणा व एक अन्य महिला के खिलाफ आत्महत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान थाना सदर सफीदों पुलिस ने आरोपित दीपक को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपित दीपक को न्यायालय में पेश करके आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। जींद पुलिस की अपील: किसी भी व्यक्ति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना या आत्महत्या के लिए उकसाना गंभीर अपराध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782905 Articles

Share this story