समारोहपूर्वक किया गया भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

समारोहपूर्वक किया गया भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान
WhatsApp Channel Join Now
समारोहपूर्वक किया गया भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान


-झज्जर जिला प्रधान राजपाल की टीम भी रही मौजूद

झज्जर, 13 फरवरी (हि.स.)। बहादुरगढ़ के दलबीर नगर में मंगलवार को भाजपा संगठन में जिला स्तर से प्रदेश स्तर तक के विभिन्न पदों पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीना सतपाल राठी, लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव सैनी, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव अमित पहलवान व जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं, बुक्का व शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।

यह सम्मान समारोह वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश शेखावत की अध्यक्षता में दलबीर नगर स्थित सुजुकी वर्कशॉप परिसर में आयोजित किया गया। शेखावत ने कहा कि हम सभी को एकजुट रहकर पार्टी संगठन के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है। केन्द्र व हरियाणा प्रदेश में सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास को तो गति दी ही है। साथ ही जनकल्याणकारी नीतियां क्रियांवित कर पात्र लोगों को उनके घर, द्वार पर ही लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। अंत्योदय की भावना से सरकार कार्य कर रही है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की धारणा से कार्य कर रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबो, युवाओं, महिलाओं, किसानों व हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार दे रही है। इस अवसर पर ऑटो मार्केट के अध्यक्ष रामभगत गौड़ आदि काफी लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/शील

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story