सोनीपत में घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चोरी


सोनीपत, 24 फ़रवरी (हि.स.)। सोनीपत

जिले के गन्नौर क्षेत्र में शादी समारोह में गए एक परिवार के घर में चोरी हो गई है।

चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुस गए और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण

तथा एलईडी ले गए। घटना का पता तब चला जब परिवार को पड़ोसी ने ताला टूटा होने की सूचना

दी।

अनूप

नगर निवासी शंकर ने मंगलवार काे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित उत्तर प्रदेश के

शामली जिले के गांव शरनावली में विवाह समारोह में गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी कुलदीप

का फोन आया कि उसके घर का ताला टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह गन्नौर आया। घर पहुंचने

पर मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और कमरों का सामान अस्त-व्यस्त था। जांच

करने पर उसकी पत्नी के सोने की झुमकी, चांदी की पायल, चांदी का पंचगला तथा एलईडी गायब

हैं। चोरों ने रात्रि के समय घटना को अंजाम दिया। पीड़ित थाना गन्नौर में लिखित शिकायत

देकर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस

ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जांच अधिकारी ने

मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी की फूटेज खंगाली

जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story