यमुनानगर: जय जवान जय किसान का नारा हर गांव तक ले जाना चाहिए: अर्जुन सिंह

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: जय जवान जय किसान का नारा हर गांव तक ले जाना चाहिए: अर्जुन सिंह


यमुनानगर, 10 मई (हि.स.)। जगाधरी के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि वर्तमान हालात में दुनिया में आतंकवाद को फैलाने वाले पाकिस्तान को पहले भी भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है लेकिन अपनी आदत के चलते पाकिस्तान हर बार आतंकवाद फैलाने में हमेशा आगे रहता है। अब इसे अच्छा सबक सिखाना चाहिए ताकि कभी भी यह आतंकियों का पैदा न कर सकें।

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर के कार्यालय गांव धौडंग में हुई बैठक में जगाधरी से पूर्व विधायक अर्जुन सिंह भी पहुंचे। अर्जुन सिंह ने कहा कि आज हमें इस बात का भी एहसास होना चाहिए कि देश की सीमाओं पर अधिकांश किसान परिवारों के बच्चे मजबूती से हम सब की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री

लाल बहादुर शास्त्री का नारा जय जवान जय किसान आज हमें हर गांव इलाके में लोगों तक ले जाना चाहिए ताकि हमारी सेना का मनोबल ऊंचा रहे। उन्होंने कहा कि खुशी की बात ही है कि आज कुछ नफरत फैलाने वाले लोगों को छोड़कर बाकी सब नागरिक इस तनाव के माहौल में भारत की सेना के साथ खड़े हैं। भाकियू (टिकैत)जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि भारत की सेना ने आतंकवाद के नौ ठिकानो को तहस-नहस कर आतंकवाद की कमर तोड दी है। पाकिस्तान ने आपनी कायराना हरकत कर भारत के शहरो पर गोलीबारी की। जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब बात देश की हो तो हम सभी एक होकर भारत के जवानो के साथ खडे है। उन्होंने जय जवान- जय किसान का नारा लगाते हुए कहा कि इस हालात मे हम सभी आपने देश की सेना के साथ है। हम आपने देश के लिए जान दे देगे।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

Share this story