हिसार : इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में जतिन ने जीता स्वर्ण पदक

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में जतिन ने जीता स्वर्ण पदक


हिसार, 13 जून (हि.स.)। दिल्ली स्थित ऐतिहासिक डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में

आयोजित इंटर स्कूल स्टेट लेवल शूटिंग चैंपियनशिप में डाबड़ा चौक स्थित श्री कृष्णा

स्पोर्ट्स शूटिंग अकेडमी के प्रतिभावान शूटर जतिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण

पदक हासिल किया। इस उपलब्धि से न केवल अकेडमी बल्कि पूरे हिसार व हरियाणा का नाम भी

गौरवान्वित हुआ है।

अकेडमी के संचालक एवं मुख्य कोच कपिल कुमार ने शनिवार काे बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता

2 जून से 12 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों एवं शूटिंग

अकादमियों के खिलाडिय़ों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों

के बीच जतिन ने उत्कृष्ट एकाग्रता, तकनीकी दक्षता और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए

स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

कोच कपिल कुमार ने जतिन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि

उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने

कहा कि अकादमी का उद्देश्य खिलाडय़िों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि

वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। जतिन की इस शानदार उपलब्धि

पर अकेडमी के प्रशिक्षकों, खिलाडिय़ों अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने खुश व्यक्त करते

हुए उसे बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि जतिन भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के दम

पर नई सफलताएं अर्जित कर क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story