हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में फ्रेंच एवं जर्मन के ए-2 पाठ्यक्रम प्रारम्भ

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में फ्रेंच एवं जर्मन के ए-2 पाठ्यक्रम प्रारम्भ


हिसार के गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में फ्रेंच एवं जर्मन के ए-2 पाठ्यक्रम प्रारम्भ


जापानी भाषा का ए-1 कोर्स भी शुरू होगा

हिसार, 06 जुलाई (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग की ओर से विदेशी भाषा शिक्षा के क्षेत्र में एक

और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विभाग ने फ्रेंच एवं जर्मन भाषा के ए-2 स्तर के पाठ्यक्रम

भी प्रारंभ कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने जापानी भाषा में ए-1 पाठ्यक्रम शुरू किया

है। साथ ही फ्रेंच व जर्मन भाषा में ए-2 पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। विभाग द्वारा

संचालित फ्रेंच एवं जर्मन भाषा के ए-1 स्तर के पाठ्यक्रमों के चार-चार बैच सफलतापूर्वक

पूर्ण हो चुके हैं। इन पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली

है, जिसके परिणामस्वरूप अब फ्रेंच एवं जर्मन भाषा के ए-2 स्तर के पाठ्यक्रम भी प्रारम्भ

कर दिए गए हैं। ए-2 स्तर विद्यार्थियों को भाषा में अधिक दक्ष बनाते हुए उच्च शिक्षा,

अंतर्राष्ट्रीय छात्रवृत्ति, शोध तथा रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करेगा।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने साेमवार काे कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों

को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करना है। विदेशी भाषा शिक्षा को विशेष प्रोत्साहन

दिया जा रहा है तथा इसी दूरदर्शी पहल के परिणामस्वरूप नए भाषा पाठ्यक्रम प्रारंभ किए

गए हैं। उन्होंने कहा कि फ्रेंच, जर्मन और जापानी जैसी विदेशी भाषाओं का ज्ञान विद्यार्थियों

के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, शोध और रोजगार के नए द्वार खोलता

है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन पाठ्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

विदेशी भाषा शिक्षा के विस्तार की इसी श्रृंखला में विभाग द्वारा सत्र

2026-27 से जापानी भाषा के ए-1 स्तर का पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। फ्रेंच, जर्मन

एवं जापानी भाषा के ए-1 स्तर के प्रत्येक पाठ्यक्रम में 60-60 सीटें, जबकि ए-2 स्तर

के फ्रेंच एवं जर्मन पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं, ताकि अधिकाधिक विद्यार्थी

इन रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story