हरियाणा सरकार ने चार जेल उपाधीक्षकों को अधीक्षक बनाया

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 04 जून (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने जेल विभाग में चार जेल उपाधीक्षकों को जेल अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। गृह व जेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार दिनेश कुमार यादव, रेशम सिंह, सुरेंद्र कुमार और राय साहब को पदोन्नत किया गया है। इनमें से पहले तीन अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जबकि राय साहब की पदोन्नति पहली जुलाई, 2026 से प्रभावी होगी।

सरकार ने पदोन्नति के साथ तीन अधिकारियों की नई तैनाती भी तय कर दी है। प्रमोशन के बाद दिनेश कुमार को भिवानी का जेल अधीक्षक लगाया है। वहीं रेशम सिंह को रेवाड़ी का जेल अधीक्षक का जिम्मा सौंपा गया है जबकि अधीक्षक सुरेंद्र कुमार को हेडक्वार्टर प्रिजन, पंचकूला में तैनात किया है। प्रमोट हुए सभी अधिकारियों को एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा। पदोन्नति किसी भी लंबित न्यायिक प्रक्रिया, याचिका या एसएलपी के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। इसमें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले भी शामिल होंगे। पदोन्नति राज्य सरकार द्वारा क्रीमी लेयर नीति के निर्धारण से संबंधित शर्तों के अधीन रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story