हिसार: ट्रिपल मर्डर का राज खुला, पति गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार: ट्रिपल मर्डर का राज खुला, पति गिरफ्तार


तीन दिन तक हादसे के एंगल पर जांच करती रही पुलिस, परिजनों के आरोपों के बाद

हत्या का केस दर्ज

पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में एक साथ हुआ तीनों का अंतिम संस्कार

हिसार, 03 अगस्त (हि.स.)। अग्रोहा थाना क्षेत्र के गांव मलापुर में महिला और

उसके दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत का मामला अब ट्रिपल मर्डर में बदल गया है। शुरुआती

जांच में जिस घटना को पुलिस हादसा मानकर चल रही थी, उसी मामले में अब महिला के पति

अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी

पति सहित अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी

है।

रविवार देर रात मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद

सोमवार सुबह 33 वर्षीय मुकेश, उसके 13 वर्षीय बेटी वर्षा और 12 वर्षीय बेटे वंश का

उनके मायके गांव कापड़ो में अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में

शोक की लहर रही। मृतका के भाई अनिल ने बताया कि वर्ष 2012 में मुकेश की शादी गांव मलापुर निवासी

अमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।

कई बार दोनों पक्षों में समझौते भी कराए गए, लेकिन हालात नहीं सुधरे। दंपती के दो बच्चे

थे, जो अब इस दर्दनाक घटना का शिकार हो गए।

परिजनों के अनुसार 31 जुलाई को अमित स्वयं अग्रोहा थाना पहुंचा और पत्नी व

दोनों बच्चों की गुमशुदगी की सूचना दी। अगले दिन जब मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका

जताई और पुलिस के साथ घर पहुंचे तो मकान में बने पानी के होद से महिला और दोनों बच्चों

के शव बरामद हुए। घटना की सूचना मिलते ही अग्रोहा पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी

मौके पर पहुंचे तथा साक्ष्य जुटाकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज

भेज दिया।

मृतका के परिजन मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी

की मांग पर अड़े रहे। इसी कारण रविवार देर रात तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। प्रशासन

और पुलिस अधिकारियों के साथ लंबी वार्ता के बाद देर रात मेडिकल बोर्ड से तीनों शवों

का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार सुबह शव परिजनों को सौंपे गए, जिसके बाद मायके गांव

कापड़ों में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस ने आरोपी पति अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारियों के

अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हत्या

के पीछे की वजह, पूरी वारदात की परिस्थितियों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन

जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस इस ट्रिपल मर्डर के हर पहलू की जांच कर रही है और परिजनों

द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story