हिसार : हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रहना जरूरी : बृज लाल बहबलपुरिया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रहना जरूरी : बृज लाल बहबलपुरिया


सीसवाल में कांग्रेस की चौपाल, मतदाता अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता पर उठाए

सवाल

जिला कांग्रेस ग्रामीण ने चलाया वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान

हिसार, 20 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस के वोट बचाओ-देश बचाओ एवं वोट रक्षक अभियान

के तहत शुक्रवार को आदमपुर हलके के गांव सीसवाल में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चौपाल

कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष बृज लाल बहबलपुरिया की अध्यक्षता में हुए

कार्यक्रम में ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष एवं आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश मुख्य रूप से शामिल

हुए। कार्यक्रम का आयोजन आदमपुर ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सींवर ने किया। चौपाल में लोकतंत्र,

संविधान, मतदाता अधिकारों और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

की गई।

बृज लाल बहबलपुरिया ने शुक्रवार काे कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत

है। मतदाता के वोट की सुरक्षा पर सवाल उठना केवल चुनाव से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक

व्यवस्था से संबंधित गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वोट चोर-गद्दी छोड़

नारा मताधिकार की रक्षा की आवाज है। वोट चोरी के आरोपों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी

शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही

सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)

का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित

रहना चाहिए और किसी भी योग्य मतदाता को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना

चाहिए। ईवीएम की विश्वसनीयता, मतदाता सूचियों में संभावित गड़बड़ियों और चुनाव आयोग

की निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने

कहा कि अभियान के माध्यम से गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम

जांचने, मतदान के अधिकार को समझने और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित चुनाव अधिकारियों

तक अपनी शिकायत पहुंचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके अधिकारों

और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी है। कांग्रेस किसान, मजदूर, युवा, महिलाओं

और आम नागरिकों से जुड़े रोजगार, महंगाई व जनहित के मुद्दों को भी उठाती रहेगी। पार्टी

लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780279 Articles

Share this story