हिसार : नवदीप कॉलोनी से न्यू नवदीप कॉलोनी तक 1.74 करोड़ से बनेगी आईपीबी सड़क

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : नवदीप कॉलोनी से न्यू नवदीप कॉलोनी तक 1.74 करोड़ से बनेगी आईपीबी सड़क


मेयर प्रवीण पोपली ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

तीन साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की होगी

हिसार, 03 नवंबर (हि.स.)। शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने

की दिशा में नगर निगम ने विकास कार्यों को गति दी है। इसी कड़ी में वार्ड-19 की नवदीप

कॉलोनी से न्यू नवदीप कॉलोनी तक 1.74 करोड़ रुपये की लागत से आईपीबी सड़क का निर्माण

करवाया जाएगा। मंगलवार को मेयर प्रवीण पोपली ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि सड़क निर्माण परियोजना पर 174.74 लाख रुपये

खर्च किए जाएंगे। इसके तहत इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक (आईपीबी) से सड़क बनाई जाएगी। परियोजना

में ईंटों से संबंधित कार्य, जीटी, मैनहोल निर्माण तथा निर्माण के दौरान निकलने वाले

मलबे का उचित निस्तारण भी शामिल है। इससे कॉलोनीवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने

के साथ आवागमन में भी सहूलियत होगी। मेयर ने बताया कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी तीन

साल तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगी। इससे सड़क की गुणवत्ता बनाए रखने और किसी

तरह की खराबी आने पर उसका समाधान करने में मदद मिलेगी। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में सड़क, सीवरेज और अन्य

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिकता है। नागरिकों की जरूरतों को

ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं

मिल सकें। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, एमई कर्मपाल सिंह सिंधू, पार्षद

सत्यवान पानू, पार्षद गुलाब सिंह, युवा नेता भूपेंद्र पनिहार सहित अन्य गणमान्य लोग

मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771743 Articles

Share this story