हिसार के 17 एथलीट नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शामिल

WhatsApp Channel Join Now

हरियाणा की 171 सदस्यीय टीम घोषित, 14 से 16 सितंबर

तक देहरादून में होगी प्रतियोगिता

हिसार, 13 सितंबर (हि.स.)। 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

के लिए एथलेटिक्स हरियाणा ने 171 खिलाड़ियों की टीम रविवार काे घोषित कर दी गई। इनमें 86 बालक

और 85 बालिका एथलीट शामिल हैं। प्रतियोगिता 14 से 16 सितंबर तक देहरादून में आयोजित

होगी। टीम में हिसार जिले के 17 एथलीटों को भी जगह मिली है।

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक व मीडिया

प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने रविवार काे बताया कि चयनित खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में हरियाणा

का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिसार के चयनित खिलाड़ियों में 20 वर्ष लड़कों के वर्ग में

मनीष कुमार और बनित, 18 वर्ष में योगेश्वर सिंह व शिवम तथा 14 वर्ष में अनुज कुमार

और मनीष यादव शामिल हैं। 20 वर्ष लड़कियों के वर्ग में सोनम और पायल का चयन हुआ है।

18 वर्ष लड़कियों के वर्ग में इशू, महक श्योराण,

अन्नू, विजेता, रतन बाला और प्रियंका हिसार का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं 16 वर्ष लड़कियों

के वर्ग में गुंगुन दलाल, दीपिका और अनु रानी को टीम में जगह मिली है। हरियाणा टीम

में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। चयनित

खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story