हिसार : मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ गांव-गांव पहुंचेगी इंटक : जोरा सिंह पाबड़ा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ गांव-गांव पहुंचेगी इंटक : जोरा सिंह पाबड़ा


इंटक यूनियन ब्लॉक नारनौंद की कार्यकारिणी भंग,

जल्द होगा नई कमेटी का गठन

हिसार, 12 मई (हि.स.)। इंटक यूनियन जिला की ब्लॉक

नारनौंद कार्यकारिणी का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला अध्यक्ष जोरा सिंह

पाबड़ा ने नारनौंद ब्लॉक कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जोरा सिंह पाबड़ा ने

मंगलवार काे कहा कि जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन कर समर्पित साथियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इंटक यूनियन मजदूरों के हकों और अधिकारों की लड़ाई लगातार मजबूती से

लड़ती रही है और आगे भी मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा

सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार मजदूर हितैषी होने का ढोंग कर रही है, जबकि

वास्तविकता में निर्माण मजदूरों के हकों और अधिकारों पर लगातार हमला बोला जा रहा है।

सरकार की जनविरोधी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ इंटक यूनियन अब गांव-गांव जाकर

प्रचार अभियान चलाएगी और मजदूरों को जागरूक करने का काम करेगी। जोरा सिंह पाबड़ा ने

कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर व्यापक स्तर पर अभियान

चलाया जाएगा, ताकि मजदूर वर्ग की आवाज को और अधिक मजबूती मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story