जींद : धान खरीद में देरी बर्दाश्त नही, किसानों की पूरी फसल खरीदेगी सरकार : श्यामसिंह राणा

WhatsApp Channel Join Now
जींद : धान खरीद में देरी बर्दाश्त नही, किसानों की पूरी फसल खरीदेगी सरकार : श्यामसिंह राणा


जींद, 14 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि धान खरीद सीजन के बीच किसानों को राहत देने के लिए हरियाणा सरकार ने खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने और मंडियों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की उपज खरीदने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन किसानों की फसल का उत्पादन अधिक हैए उनकी उपज का भी एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को सफीदों की नई अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद, फसल के उठान और किसानों को भुगतान की प्रक्रिया का जायजा लिया। कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंडियों में फसल खरीद से लेकर उठान और भुगतान तक की प्रक्रिया पारदर्शी और तेज बनाई जाएगी। किसानों और आढ़तियों को परिवहनए उठान तथा बारदाने की कमी जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे धान को अच्छी तरह सुखा कर और साफ करके मंडी में लेकर आएं, ताकि नमी निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे और खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों के अनुरूप धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित की जाए तथा नियमों का पालन करते हुए खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जिन किसानों की फसल का उत्पादन अधिक होने के कारण खरीद में दिक्कत आ रही है, उनकी समस्या का भी समाधान किया जाएगा। ऐसे किसान सादे कागज पर अपना नाम, पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर और आढ़ती का नाम लिखकर मार्केट कमेटी सचिव को दें। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनकी फसल की खरीद की प्रक्रिया बिना अनावश्यक देरी के पूरी करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से मंडियों का निरीक्षण करें और किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार मंत्रीए विधायक और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी फसल खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहेंए ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी नहीं हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760910 Articles

Share this story