सोनीपत: 33 लाख से रेलवे रोड पर सजावटी बिजली व खंभे लगेंगे: विधायक निखिल

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: 33 लाख से रेलवे रोड पर सजावटी बिजली व खंभे लगेंगे: विधायक निखिल


सोनीपत, 05 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

में शहर की सुंदरता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए रेलवे रोड पर सजावटी प्रकाश खंभे लगाने

का कार्य जारी है। रविवार दोपहर विधायक निखिल मदान ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण

किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह परियोजना नगर निगम सोनीपत

द्वारा शहर के मुख्य मार्गों के सौंदर्यीकरण अभियान के तहत की जा रही है।

निरीक्षण

के दौरान बताया गया कि निगम कार्यालय से गीता भवन चौक तक कुल 36 सजावटी प्रकाश खंभे

लगाए जा रहे हैं। इस परियोजना पर लगभग 33 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्रत्येक

खंभे पर 90 वॉट क्षमता के आधुनिक प्रकाश उपकरण लगाए जाएंगे। खंभे लगाने का कार्य लगभग

पूरा हो चुका है और अगले दो दिन में सभी स्थानों पर प्रकाश उपकरण लगाकर उन्हें चालू

कर दिया जाएगा।

परियोजना

के तहत अगले दो वर्षों तक इन प्रकाश उपकरणों की मरम्मत और वार्षिक रखरखाव की जिम्मेदारी

संबंधित संस्था के पास रहेगी। विधायक ने कहा कि पर्याप्त रोशनी से सड़क पर दृश्यता

बढ़ेगी, जिससे अपराध और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है। साथ ही रेलवे रोड

की सुंदरता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर कार्य की गुणवत्ता

का आकलन करने के बाद शहर के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के सजावटी प्रकाश खंभे

लगाए जाएंगे। वर्तमान में पूरे सोनीपत में सड़क प्रकाश व्यवस्था सुधारने का कार्य लगातार

चल रहा है। निरीक्षण के दौरान अनिल वलेचा, नवीन कुमार और कुलदीप वत्स भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story