हिसार में दाखिले का सत्यापन करने के बदले 30 हजार की रिश्वत लेते ईएसआईसी इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में दाखिले का सत्यापन करने के बदले 30 हजार की रिश्वत लेते ईएसआईसी इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार


पहले ही ले चुका था 10 हजार रुपये, एसवी एवं एसीबी

हिसार की टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

हिसार, 17 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा राज्य सतर्कता

एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ईएसआईसी, औद्योगिक क्षेत्र में तैनात इंस्पेक्टर

आनंद कुमार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने

शिकायतकर्ता के स्कूल में कार्यरत एक कर्मचारी की बेटी के दाखिले का सत्यापन करने की

एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 10 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका

था, जबकि शेष 30 हजार रुपये लेते हुए उसे विजिलेंस टीम ने दबोच लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसवी

एवं एसीबी को दी शिकायत में बताया था कि ईएसआईसी, औद्योगिक क्षेत्र हिसार में तैनात

इंस्पेक्टर आनंद कुमार उसके स्कूल में कार्यरत एक कर्मचारी की बेटी के दाखिले का सत्यापन

करने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। आरोपी पहले ही 10 हजार रुपये ले

चुका था। शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृृत्व में टीम बनाई गई।

टीम ने मंगलवार काे योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को 30 हजार रुपये

की शेष रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी के

रूप में जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) सीताराम मौजूद रहे। इस मामले में थाना एसवी एवं एसीबी हिसार में पकड़े

गए आरोपी आनंद कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम

की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778500 Articles

Share this story