सोनीपत: पानी के टब में डूबने से 10 माह के मासूम की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: पानी के टब में डूबने से 10 माह के मासूम की मौत


सोनीपत, 24 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

के गांव अकबरपुर बारोटा में गुरुवार काे किराए के मकान में रह रहे परिवार के 10 माह के बच्चे की

पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। मां ने बच्चे को दूध पिलाकर सुलाया था। इसके

बाद परिवार के सदस्य भी कमरे में सो गए। इसी दौरान बच्चा नींद से उठकर घुटनों के बल

चलते हुए पानी से भरे टब के पास पहुंच गया। टब पकड़कर खड़े होने की कोशिश में उसका

मुंह पानी में चला गया और वह बाहर नहीं निकल सका।

बच्चे

के पिता अनिल ने बताया कि बुधवार दोपहर उसकी पत्नी, मां और बच्चे कमरे

में थे। पत्नी ने बेटे समीर को दूध पिलाकर सुला दिया था। बच्चा सोने के बाद पत्नी भी

उसके पास सो गई। मां की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए वह भी कमरे में आराम कर रही थी। घर

में पानी के इस्तेमाल के लिए कमरे में टब भरकर रखा जाता था। घटना के समय भी टब पानी

से भरा हुआ था। परिजनों

के अनुसार दोपहर समीर नींद से उठ गया। परिवार के सभी सदस्य सो

रहे थे। वह घुटनों के बल चलते हुए टब के पास पहुंचा और उसे पकड़कर खड़ा होने लगा। इसी

दौरान उसका सिर पानी में चला गया। करीब एक घंटे बाद परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी।

उसे टब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना

मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक

अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को

सौंप दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। अनिल

ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के मदार गांव का रहने वाला है और परिवार के साथ कई

साल से सोनीपत में रहकर नौकरी करता है। परिवार में समीर के अलावा करीब चार साल का उसका

बड़ा बेटा भी है। तीनों भाइयों के परिवार एक ही किराए के मकान में अलग-अलग कमरों में

रहते हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story