इनेलो ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करके लोकतंत्र का अपमान किया: बड़ौली

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 17 मार्च (हि.स.)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद संजय भाटिया को जीत की बधाई देते हुए कहा कि सांसद संजय भाटिया अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से उच्च सदन में हरियाणा की जनता की आवाज को और अधिक सशक्त बनाएंगे। मोहन लाल बड़ौली ने इनेलो के राज्यसभा चुनाव के बहिष्कार काे लाेकतंत्र का अपमान किया है। बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा।

भाजपा नेता माेहन लाल बड़ाैली ने कहा कि इनेलो कांग्रेस पार्टी की ‘‘बी’’ टीम साबित हुई। इनेलो ने चुनाव का बहिष्कार करके अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस का ही सपोर्ट किया है। इनेलो ने अपने विधायकों को वोट करने से रोका यह लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बढ़ते आंतरिक संघर्ष, गुटबाजी के चलते बची-खुची कांग्रेस पार्टी भी अब बिखराव की तरफ बढ़ रही है। बड़ौली ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों को हिमाचल में अलग-अलग स्थानों पर लेकर जाती रही। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपने विधायकों पर ही भरोसा नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत खराब है, यही कारण है कि कांग्रेस के विधायक कांग्रेस पार्टी से तंग आ चुके हैं। बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह फिर उजागर हो गई। संख्याबल होने के बावजूद भी कांग्रेस प्रत्याशी सिर्फ एक वोट से जीत दर्ज कर सका है। कांग्रेस के एकजुटता के दावा की जनता के सामने फिर पोल खुल गई है। कांग्रेस के नेताओं का ही कांग्रेस पार्टी पर भरोसा खत्म होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की हालत और भी खराब होने वाली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story