हिसार में पुलिस टीम से मारपीट, कर्मचारियों को चोटें मारकर फाड़ी सरकारी वर्दी, दोनों आरोपी जेल भेजे

WhatsApp Channel Join Now

गिरफ्तारी वारंट पर पकड़े आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़वाने के मामले में

दो गिरफ्तार

हिसार, 18 नवंबर (हि.स.)। अग्रोहा पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट की तामील के दौरान

पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हिरासत में लिए गए आरोपी को

जबरन छुड़वाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की

पहचान खासा महाजन निवासी दीपक उर्फ चिंटू व शकुंतला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों

को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अग्रोहा थाना में तैनात उप निरीक्षक साहबराम की शिकायत के अनुसार 16 नवंबर

को वह मुख्य सिपाही रमेश कुमार, एसपीओ विजेंद्र और चालक एचजीएच गोबिंद सिंह के साथ

अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए गांव खासा महाजन पहुंचे थे। पुलिस टीम

ने वारंट के आधार पर भरत सिंह को हिरासत में लेकर सरकारी गाड़ी में बैठाने का प्रयास

किया।

आरोप है कि इसी दौरान भरत सिंह की पत्नी, परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ लोगों

ने पुलिस टीम को घेर लिया और उनके साथ हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने मुख्य

सिपाही रमेश कुमार और एचजीएच गोबिंद सिंह को चोटें मारीं। इस दौरान गोबिंद सिंह की

सरकारी वर्दी भी फाड़ दी गई और भरत सिंह को जबरन पुलिस हिरासत से छुड़वा लिया गया।

पुलिस ने मौके पर ही दीपक उर्फ चिंटू को काबू कर लिया था।

इस संबंध में अग्रोहा थाना में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान

सहायक उप निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बुधवार काे दीपक उर्फ चिंटू और सह-आरोपी शकुंतला को गिरफ्तार

किया। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story