यमुनानगर: समरसता और समानता की दिशा में आगे बढ़ रहा है भारत : सुमन बहमनी

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: समरसता और समानता की दिशा में आगे बढ़ रहा है भारत : सुमन बहमनी


यमुनानगर , 13 अप्रैल (हि.स.)। भारत रत्न संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के महान प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर सुमन बहमनी ने विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

रविवार को महापौर सुमन बहमनी ने सबसे पहले सैक्टर 17 में स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि आज का भारत उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चलकर समरसता और समानता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बाबा साहब ने जो सपना देखा था एक समान अवसरों वाला भारत उसे साकार करने की दिशा में आज केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। शिक्षा, आरक्षण, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास डॉ. अंबेडकर के विचारों से ही प्रेरित हैं। कार्यक्रम में सभी ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

Share this story

News Hub