हिसार : संविधान की रक्षा के लिए दिल्ली में जुटेगा इंडिया गठबंधन : बृजलाल बहबलपुरिया

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : संविधान की रक्षा के लिए दिल्ली में जुटेगा इंडिया गठबंधन : बृजलाल बहबलपुरिया


साथियों सहित दिल्ली के लिए रवाना हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया

हिसार, 31 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने दावा

किया है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली

ऐतिहासिक होगी। रैली के प्रति गठबंधन के दलों व आम जनता में भारी उत्साह है।

बृजलाल बहबलपुरिया शनिवार को कांग्रेस भवन से दिल्ली रैली के लिए रवाना होने

से पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस

व इंडिया गठबंधन की ओर से रामलीला मैदान में इस महारैली का आयोजन किया गया है। कांग्रेस

व इंडिया गठबंधन का मुख्य मकसद देश के संविधान की रक्षा करना व एसआईआर प्रक्रिया के

तहत पात्र मतदाताओं को गलत तरीके से मताधिकार से वंचित करने का विरोध करके हर नागरिक

को उसका अधिकार दिलाना है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस भवन से दिल्ली

के लिए रवाना होने से पूर्व दावा किया कि एक नवंबर की महारैली के बाद केन्द्र व भाजपा

सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी और भाजपा सरकार ही नहीं बल्कि मतादाताओं को मताधिकार

से वंचित करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी जाना होगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने कहा कि इंडिया गठबंधन की महारैली

को देखते हुए भाजपा के लोग हर जिले में जाकर एसआईआर प्रक्रिया को सही बताकर ज्ञानेश

कुमार व अपनी सरकार का बचाव कर रहे हैं। कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के घटक दलों का सवाल

ये नहीं है कि एसआईआर प्रक्रिया क्यों की जा रही है बल्कि सवाल ये है कि गलत तरीके

से लाखों वोट क्यों काटे जा रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story