हिसार : बरवाला निवासी तरुण मेहता हरियाणा राज्य सडक़ विकास निगम  में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : बरवाला निवासी तरुण मेहता हरियाणा राज्य सडक़ विकास निगम  में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त


हिसार, 22 सितंबर (हि.स.)। जिले के कस्बा बरवाला निवासी एडवोकेट तरुण मेहता

को हरियाणा राज्य सडक़ विकास निगम में स्वतंत्र

निदेशक नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री

रणबीर गंगवा के प्रस्ताव को अवलोकन के पश्चात अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस निर्णय से

निगम के कामकाज में पारदर्शिता आएगी और प्रशासनिक दक्षता को और अधिक मजबूती मिलेगी।

एडवोकेट तरुण मेहता के पास लंबा प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव है। उनके पिता

स्वर्गीय दीवान चंद मेहता को शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्यों के लिए राष्ट्रपति

पुरस्कार व उनकी माता निशा मेहता को राज्यपाल से स्टेट अवार्ड प्राप्त है। एडवोकेट

तरुण मेहता ने मंगलवार काे बताया कि स्वतंत्र निदेशक के रूप में उनकी प्राथमिकता व्यापक जनहित की

सडक़ परियोजनाओं को त्वरित गति से पूर्ण कराने की रहेगी ताकि आमजन को सहूलियत मिले।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story