हिसार के रोड़वेज कर्मचारियों में लंबित भत्तों व अन्य मामलों पर बढ़ा रोष

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के रोड़वेज कर्मचारियों में लंबित भत्तों व अन्य मामलों पर बढ़ा रोष


सांझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में आंदोलन तेज करने की तैयारी, कर्मचारियों

का धरना जारी

हिसार, 28 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो में कर्मचारियों

की लंबित मांगों पर सांझा संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहा धरना जारी है। कर्मचारियों ने डिपो प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट किया कि

जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन

को और तेज करने के लिए 30 अक्टूबर को हिसार डिपो में ऐतिहासिक गेट मीटिंग आयोजित की

जाएगी, जबकि 31 अक्टूबर को डिपो में हड़ताल करने का ऐलान किया गया है।

धरने की अध्यक्षता संदीप जैनावास ने की, जबकि मंच संचालन अजय दुहन ने किया।

धरने पर मौजूद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि लंबे समय से मांगें उठाने के बावजूद समस्याओं

का समाधान नहीं हो रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में बकाया रात्रि भत्ते का भुगतान, ओवरटाइम का

बकाया जारी करना, एलटीसी और एसीपी के लंबित मामलों का निपटारा, कर्मचारियों के पेंडिंग

केसों का समाधान तथा मुख्यालय की हिदायतों के अनुसार मार्ग रोटेशन लागू करवाना शामिल

है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान में हो रही देरी कर्मचारियों

के हितों को प्रभावित कर रही है।

धरने की अध्यक्षता कर रहे संदीप जैनावास ने बुधवार काे बताया कि 30 अक्टूबर को हिसार डिपो

में जोरदार गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसमें हरियाणा रोडवेज के स्टेट सांझा मोर्चा

को भी आमंत्रित किया गया है।

डिपो प्रशासन की ओर से समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किए जाने के कारण कर्मचारियों

में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों के बकाया भत्तों का

भुगतान किया जाए और सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 30 अक्टूबर की गेट मीटिंग कर्मचारियों की एकता और

अधिकारों की आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी। इसके अगले दिन, 31 अक्टूबर को

हिसार डिपो में हड़ताल की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768316 Articles

Share this story