सिरसा में आयकर विभाग ने तीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा में आयकर विभाग ने तीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी


सिरसा, 07 मई (हि.स.)। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को जिले में तीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि विभागीय टीमें सुबह सिरसा पहुंची और पांच घंटे तक दस्तावेजों की गहन जांच की। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में की गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

विभाग की टीमों ने सिरसा में व्यापारी सुभाष गोयल, ललित व सुशील साहुवाला के आवास पर एक साथ छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इन कारोबारियों का पहले दिल्ली में कारोबार था और जीएसटी अनियमितताओं से जुड़े मामलों में जांच चल रही है। इसी कड़ी में सिरसा में भी यह कार्रवाई की गई है। विभागीय टीमों ने करीब पांच घंटे तक रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन जांच की। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि टीमों को क्या कुछ मिला है, लेकिन आयकर विभाग की कार्रवाई से शहर में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story