सिरसा: वीर शहीदों ने देश का गौरव बढ़ाया: प्रो. गणेशीलाल

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: वीर शहीदों ने देश का गौरव बढ़ाया: प्रो. गणेशीलाल


सिरसा, 24 सितंबर (हि.स.)। पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने कहा कि भारत के महान शहीदों की कुर्बानियों ने इस देश के गौरव को हमेशा बढ़ाया है। शहीद राष्ट्र के अमर गौरव के प्रतीक हैं। शहीद जीवन सिंह के नाम पर फौजी चौक और शहीद स्मारक उनकी स्मृति को सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रखेगा। पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल गुरुवार को जिले के गांव रोहण के बस सटैंड पर शहीद जीवन सिंह राठौड़ के शहादत स्मारक का उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। शहीद जीवन सिंह राठौड़ राजस्थान आरआईएफ की यूूनिट आठ में तैनात थे और 24 सितंबर 2024 को उनकी शहादत हो गई थी।

कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि जीवन सिंह राठौड़ का अप्रतिम बलिदान कालांवाली हलके के लिए यादगार निशानी रहेगी जो इस इलाके के लोगों को गौरव और प्रेरणा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि संकल्प शक्ति, राष्ट्र भक्ति और देश के प्रति कुर्बानी सभी देशवासियों को एकजुटता की माला में पिरोती है और नौजवानों के लिए यह हमेशा मार्गदर्शन का काम करती है। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों की बदौलत ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर वीर शहीदों से प्रेरणा लें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story