जींद : प्रोपर्टी कारोबार में नुकसान पर पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
जींद : प्रोपर्टी कारोबार में नुकसान पर पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या


जींद : प्रोपर्टी कारोबार में नुकसान पर पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या


जींद, 19 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व पार्षद ने रविवार को जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें शेयर मार्केट व प्रोपर्टी डीलर में सांझेदार द्वारा धोखा दिए जाने की बात कही गई है। पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि परिजनों ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव उठाने से मना कर दिया था। पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए और अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाउसिंग बोर्ड निवासी श्यामलाल 2005 में पहली बार पार्षद बने थे। इसके बाद 2010 में वह दोबारा पार्षद चुने गए। 2016 में महिला के लिए वार्ड आरक्षित होने के बाद उनके भाई की पत्नी यहां से पार्षद चुनी गई। 2022 में श्यामलाल के परिवार से किसी ने भी पार्षद का चुनाव नहीं लड़ा था। रविवार को श्यामलाल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब परिजन उन्हें उपचार के लि निजी अस्पताल में लेकर गए तो उनके मुंह से झाग निकले। हालांकि पहले आशंका थी कि उनके पिता को हार्ट अटैक हुआ है, इसलिए वह अंतिम संस्कार करने ले गए थे। बाद में सुसाइड नोट बरामद हुआ तो उन्हें मामले के बारे में पता चला।

मृतक श्यामलाल के बेटे कमल ने पुसिल को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता व विकास बंसल सांझेदारी में प्रापर्टी डीलर व शेयर मार्केट का काम करते थे। 2022 में श्यामलाल ने दुकान बेच कर 35 लाख रुपये इसमें लगाए और कारोबार में हिस्सेदार बने। दोनों ने सुभाष नगर में एक करोड़ रुपये का प्लाट खरीदा था। श्यामलाल ने अपना आधा हिस्सा 74 लाख रुपये में विकास बंसल को बेच दिया था। उसके पिता ने विकास बंसल से बार-बार रुपये भी मांगे लेकिन वो दे नही रहा था। इसी परेशानी के चलते उसके पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस ने कमल की शिकायत पर सुभाष नगर निवासी विकास बंसल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जांच अधिकारी राममेहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले बेटे कमल की शिकायत पर विकास बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763454 Articles

Share this story