हिसार : सकारात्मक सोच, अनुशासन व स्वस्थ जीवनशैली से जीवन को बनाएं बेहतर : प्रो. मोहित गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : सकारात्मक सोच, अनुशासन व स्वस्थ जीवनशैली से जीवन को बनाएं बेहतर : प्रो. मोहित गुप्ता


हिसार, 20 अगस्त (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

में गुरुवार को स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम-2026 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय

के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हुए इस आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी

राम बिश्नोई मुख्य अतिथि रहे। जीबी पंत अस्पताल, नई दिल्ली के वरिष्ठ प्रोफेसर ऑफ कार्डियोलॉजी

एवं अंतरराष्ट्रीय वक्ता प्रो. मोहित गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

चरित्र निर्माण शिक्षा का अभिन्न हिस्सा : कुलपति

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने गुरुवार काे कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों

को डिग्री प्रदान करना नहीं है, बल्कि उन्हें ज्ञानवान, चरित्रवान, अनुशासित, स्वस्थ

एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी की वास्तविक पहचान केवल

उसकी डिग्री या प्रमाण-पत्र से नहीं, बल्कि उसके चरित्र, व्यवहार, ज्ञान, अनुशासन और

समाज के प्रति जिम्मेदारी से होती है। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान

के साथ चरित्र, स्वास्थ्य, अनुशासन और सेवा भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए

तथा अपने ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए करना चाहिए।

प्रो. मोहित गुप्ता ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के संघर्षों और अनुभवों

को साझा करते हुए कहा कि सफलता का मार्ग हमेशा आसान नहीं होता। जीवन में कठिनाइयां,

असफलताएं और चुनौतियां आती रहती हैं, लेकिन सकारात्मक संकल्प, स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर

प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर उनका सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय

में प्रवेश विद्यार्थियों के जीवन के नए अध्याय की शुरुआत है। यह समय केवल डिग्री प्राप्त

करने का नहीं, बल्कि स्वयं को पहचानने, अपनी क्षमताओं को विकसित करने और भविष्य के

लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का भी है।

स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम-2026 के कोऑर्डिनेटर प्रो. अंजन कुमार बराल ने

स्वागत किया। कार्यक्रम के डिप्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. संजीव माथुर ने

मुख्य वक्ता, कुलपति, विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार

व्यक्त किया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा, वरिष्ठ प्रोफेसर संदीप राणा,

वरिष्ठ प्रोफेसर के. गर्ग, वरिष्ठ प्रोफेसर विनोद चोकर, डॉ. विनिता, डॉ. सरदूल सिंह,

डॉ. चेतना सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन

उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story