हिसार : खेल व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना के विकास का महत्वपूर्ण आधार : गौरव गौतम

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : खेल व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना के विकास का महत्वपूर्ण आधार : गौरव गौतम


हिसार : खेल व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना के विकास का महत्वपूर्ण आधार : गौरव गौतम


लुवास में हरियाणा राज्य अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स

मीट का शानदार आयोजन

पशु चिकित्सा महाविद्यालय बना ओवरऑल चैंपियन

हिसार, 28 मार्च (हि.स.)। लाला लाजपत राय पशु

चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), के नए परिसर में आयोजित हरियाणा राज्य

अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के

नए परिसर में आयोजित पहली प्रमुख खेल गतिविधि रही, जिसने खेल और शैक्षणिक उत्कृष्टता

के समन्वय का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि

के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर प्रथम हरियाणा आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी के

कैडेट्स द्वारा घुड़सवार एस्कॉर्ट प्रदान किया गया, जो अनुशासन और गौरव का अद्भुत दृश्य

रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा

ने की। इस अवसर पर विधायक रणधीर पनिहार, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.

बीआर कम्बोज, भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़ सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि गौरव गौतम ने शनिवार काे कहा कि खेल केवल शारीरिक

सुदृढ़ता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम

भावना के विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक

युग में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों में सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक

है। उन्होंने यह भी कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें

नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने

विश्वविद्यालय द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।

विधायक रणधीर पनिहार ने अपने संबोधन में कहा

कि लुवास जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस प्रकार के खेल आयोजनों का होना अत्यंत सराहनीय

है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शैक्षणिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को ऐसे मंच

मिलने से उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों

के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद

कुमार वर्मा ने कहा कि यह एथलेटिक्स मीट विश्वविद्यालय के नए परिसर में आयोजित पहली

प्रमुख खेल प्रतियोगिता है, जो खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं, जो विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,

प्रतिस्पर्धात्मकता एवं मानसिक दृढ़ता का विकास करते हैं।

इस आयोजन में प्रथम आरवीसी इकाई के कर्नल विनीत

बुटोला की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र कल्याण निदेशक एवं एस्टेट

अधिकारी डॉ. संदीप गुप्ता के मार्गदर्शन तथा सहायक छात्र कल्याण निदेशक (खेल) डॉ. यशवंत

की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. एसएस ढाका, अनुसंधान निदेशक डॉ.

नरेश जिंदल, विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. गौतम, पैरा वेटरनरी विज्ञान संस्थान के निदेशक

डॉ. पवन कुमार, मानव संसाधन एवं प्रबंधन निदेशिका डॉ. सोनिया सिंधु, लेखा नियंत्रक

विकास खरब सहित अनेक अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य

अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story