हिसार :जीवन निर्माण में भी वास्तु व प्राकृतिक नियमों का महत्व : सत्य पाल अग्रवाल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार :जीवन निर्माण में भी वास्तु व प्राकृतिक नियमों का महत्व : सत्य पाल अग्रवाल


सजग की निशुल्क हैप्पीनेस वर्कशॉप का शुभारंभ

हिसार, 05 अक्टूबर (हि.स.)। सामाजिक संस्था सजग एवं हैप्पीनेस एंड काउंसलिंग

रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय निशुल्क वास्तु एवं हैप्पीनेस

वर्कशॉप का सोमवार को मलिक चौक स्थित संस्था के कार्यालय वास्तु हब में शुभारंभ हुआ।

वर्कशॉप का शुभारंभ वास्तु सिद्धांतों के अनुरूप तैयार किए गए भवन के 3-डी मॉडल के

माध्यम से किया गया।

सजग के प्रदेशाध्यक्ष, वास्तुविद एवं काउंसलर सत्य पाल अग्रवाल ने साेमवार काे स्वागत संबोधन

में कहा कि भवन निर्माण में भारतीय वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों तथा जीवन निर्माण

में प्राचीन प्राकृतिक संतुलन और नियमों का पालन कर सुख, शांति और समृद्ध जीवन जीने

का प्रयास किया जा सकता है।

वर्कशॉप के प्रथम दिन वास्तुविद एवं काउंसलर सत्य पाल अग्रवाल, डिजाइनर प्रीति

मित्तल एवं उनकी टीम ने लोगों के घरों तथा कमर्शियल साइट्स के नक्शों का अवलोकन कर

वास्तु से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया। वर्कशॉप में पहुंचे लोगों ने अपने व्यक्तिगत,

पारिवारिक एवं वास्तु से जुड़े प्रश्न भी रखे और आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रवक्ता

ने बताया कि यह निशुल्क वर्कशॉप 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे

तक जारी रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story