सोनीपत: श्रीमद्भागवत कथा के अध्यात्म उजाले से जीवन रोशन: सुधाकर

सोनीपत: श्रीमद्भागवत कथा के अध्यात्म उजाले से जीवन रोशन: सुधाकर
WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: श्रीमद्भागवत कथा के अध्यात्म उजाले से जीवन रोशन: सुधाकर


सोनीपत, 14 मई (हि.स.)। गन्नौर के बसंत विहार में श्री बांकेबिहारी श्री जी सेवा मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ में मंगलवार को कथा वाचक सुधाकर महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के अध्यात्म उजाले से जीवन रोशन होता है। उन्होंने तीसरे दिन की कथा में वराह अवतार, कपिल देवाहूति संकेद, ध्रुव चरित्र का वर्णन किया।

सुधाकर महाराज ने कहा कि भक्त ध्रुव ने साढ़े पांच वर्ष की उम्र में ही भगवान को तपस्या कर के अमरत्व प्राप्त कर लिया था। भगवान ध्रुव को दर्शन देने नहीं, बल्कि ध्रुव का दर्शन करने के लिए आए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत अत्यंत रहस्यात्मक पुराण है। संसार में फंसे हुए जो लोग इस घोर अज्ञान के अन्धकार से पार जाना चाहते हैं। उनके लिए आध्यात्मिक तत्वों को प्रकाशित कराने वाला यह एक अद्वितीय ज्ञान का उजाला है। जीवन को कर्मशील बनाना है तो श्रीमदभागवत कथा को सुनकर व्यवहार में लाएं। कार्यक्रम की व्यवस्था मंडल के अध्यक्ष संजय गौतम, संरक्षक प्रवीन सिंघल, सचिव राजेश चौहान, कोषाध्यक्ष राजीव राय, उपाध्यक्ष प्रवेश मदान, संदीप सोनी, कमल शर्मा सहित अन्य सदस्य संभाल रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story