हिसार में सीएम फ्लाइंग ने होटल व कैंटीनों पर की छापेमारी, अवैध गैस सिलेंडर जब्त

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में सीएम फ्लाइंग ने होटल व कैंटीनों पर की छापेमारी, अवैध गैस सिलेंडर जब्त


हिसार में सीएम फ्लाइंग ने होटल व कैंटीनों पर की छापेमारी, अवैध गैस सिलेंडर जब्त


नागरिक हॉस्पिटल

परिसर की कैंटीन में अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे थे घरेलू गैस सिलेंडर

जान जोखिम में डालकर

अवैध भंडारण किया मिला

हिसार, 16 अप्रैल

(हि.स.)। हिसार में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यवसायिक उपयोग के खिलाफ सीएम फ्लाइंग

टीम ने कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई जगहों

से गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि नियमों के उल्लंघन पर संबंधित संचालकों को नोटिस

जारी कर चेतावनी दी गई।

रेड का नेतृत्व

सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

के इंस्पेक्टर संजीव कुंडू, एसआई कृष्ण कुमार और एएसआई सुरेंद्र सहित टीम के अन्य सदस्य

मौजूद रहे। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि

शहर में कई होटल, कैंटीन पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक रूप से अवैध इस्तेमाल

किया जा रहा है, साथ ही बिना वैध दस्तावेजों के सिलेंडरों का भंडारण भी किया जा रहा

है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक है।

सूचना के आधार पर

टीम ने गुरुवार को सबसे पहले नागरिक अस्पताल परिसर में पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां

एक कैंटीन में घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग किया जा रहा था, जबकि एक व्यावसायिक

सिलेंडर भी बिना दस्तावेजों के मिला तथा दो अन्य घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। संचालक

द्वारा कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर दोनों सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया। इस कैंटीन

पर कुल चार सिलेंडर रखे पाए गए, जनता के बैठने की जगह पर सिलेंडरों के इस अवैध भंडारण

से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। नागरिक हॉस्पिटल में जनता का आवागमन काफी रहता है

और अगर कोई अनहोनी घटना घट जाए तो जानमाल का बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

इसी परिसर में स्थित

दो अन्य कैंटीन पर भी घरेलू सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग पाया गया। इन मामलों में संचालकों

को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी गई। इसके बाद टीम ने शहर के एक होटल में औचक निरीक्षण

किया, जहां दो भरे हुए कमर्शियल सिलेंडर और एक पांच किलोग्राम का खाली सिलेंडर मिला।

होटल संचालक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर टीम ने तीनों सिलेंडरों को

जब्त कर लिया।

इसके बाद टीम शहर

के दूसरे होटल में औचक निरीक्षण करने पहुंची, जहां पर एक व्यवसायिक सिलेंडर बिना उचित

दस्तावेज के इस्तेमाल किया जा रहा था। जांच में ये गैस सिलेंडर एक्सपायरी डेट का पाया

गया जिस पर गैस सिलेंडर को जब्त किया गया है। टीम ने इसके बाद तीसरे अन्य होटल में

पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, जहां पर एक भरा हुआ तथा तीन खाली व्यवसायिक सिलेंडर मिले,

जो बिना उचित दस्तावेज के रखे गए थे। इस पर चारों सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

सीएम फ्लाइंग हिसार

रेंज इंचार्ज सुनैना ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग

केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए। व्यवसायिक उपयोग के लिए वैध कनेक्शन

और आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story