सोनीपत के गांव नाहरी में साढ़े चार एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत के गांव नाहरी में साढ़े चार एकड़ अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा


सोनीपत, 09 जून (हि.स.)। सोनीपत

महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) ने जिले में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान के तहत

गांव नाहरी की राजस्व भूमि पर विकसित की जा रही लगभग साढ़े चार एकड़ अवैध कॉलोनी को

ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को की गई।

जिला

नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माणों को शुरुआती चरण में ही रोकने के

लिए प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में एसएमडीए की टीम ने नाहरी में विकसित

की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय,

डब्ल्यूबीएम सड़क नेटवर्क, सीवर लाइन तथा बिजली के खंभों को हटाया गया।

नीलम

शर्मा ने आमजन से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। ऐसी कॉलोनियों

में सरकार की ओर से सड़क, पेयजल, सीवरेज और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं

कराई जातीं, जिससे लोगों की मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि

किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले यह अवश्य जांच लें कि वह नियमानुसार स्वीकृत

है या नहीं।

उन्होंने

बताया कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले एसएमडीए के

मुख्य कार्यकारी अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति किए गए निर्माण या

अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत किसी भी समय कार्रवाई की

जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story