सोनीपत पुलिस ने मॉक ड्रिल में की दंगों से निपटने की तैयारी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत पुलिस ने मॉक ड्रिल में की दंगों से निपटने की तैयारी


-आईजी एसटीएफ सिमरदीप सिंह ने पुलिस

लाइन सोनीपत में दंगा नियंत्रण कंपनियों का किया निरीक्षण

सोनीपत, 29 अक्टूबर (हि.स.)। एसटीएफ के पुलिस

महानिरीक्षक सिमरदीप सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन

सोनीपत का दौरा कर कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए गठित पुलिस कंपनियों की

तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मॉक ड्रिल कराकर पुलिसकर्मियों के अनुशासन, आपसी

तालमेल और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने की क्षमता को परखा गया।

पुलिस

लाइन पहुंचने पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात सोनाक्षी सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त

अपराध संदीप धनखड़, सहायक पुलिस आयुक्त साइबर राजदीप मोर, सहायक पुलिस आयुक्त शहर अमित

धनखड़ और सहायक पुलिस आयुक्त गन्नौर जसपाल सिंह ने उनका स्वागत किया।

निरीक्षण

के दौरान सिमरदीप सिंह ने दंगा नियंत्रण कंपनियों के उपकरणों और संसाधनों की स्थिति

देखी। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि जवान लाठी-डंडों, कैन शील्ड, आंसू गैस, दंगा नियंत्रण

उपकरणों और आधुनिक हथियारों से लैस रहते हैं। किसी भी आपातकालीन या संवेदनशील स्थिति

से निपटने के लिए बल को तैयार रखा जाता है। मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों ने भीड़ को

नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस, रबर बुलेट गन, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का अभ्यास किया।

इसके साथ ही उपद्रवी भीड़ को तितर-बितर करने और कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों की

सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीके भी अपनाए गए।

सिमरदीप

सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस

बल का प्रशिक्षित, अनुशासित और सतर्क रहना जरूरी है। नियमित अभ्यास से पुलिसकर्मियों

की कार्यकुशलता, आपसी तालमेल और तुरंत प्रतिक्रिया देने की क्षमता बेहतर होती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story