हिसार : पदोन्नति के बाद नई तैनाती पर ज्वाइन नहीं किया तो प्रमोशन रद्द

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : पदोन्नति के बाद नई तैनाती पर ज्वाइन नहीं किया तो प्रमोशन रद्द


डीएचबीवीएन ने गैर-जॉइनिंग कर्मचारियों का ब्योरा मांगा

हिसार, 25 सितंबर (हि.स.)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने

पदोन्नति के बाद नई तैनाती पर तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारियों

और कर्मचारियों पर सख्ती की है। निगम के मानव संसाधन विभाग ने सभी अधीक्षण अभियंताओं

(एसई) को पत्र जारी कर ऐसे कर्मचारियों का ब्योरा शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर मांगा

है।

निगम की ओर से लाइनमैन (एलएम) से एएफएम, एएफएम/एसएसए/एलए से जूनियर इंजीनियर

(जेई) तथा जेई से जेई-1 के पद पर पदोन्नति के आदेश जारी किए गए थे। नियमों के अनुसार

पदोन्नत कर्मचारियों को आदेश जारी होने के एक माह के भीतर नई तैनाती पर कार्यभार संभालना

अनिवार्य था।

डीएचबीवीएन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में नए पद पर ज्वाइन नहीं

करने वाले कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश बिना किसी पूर्व नोटिस के रद्द माने जाएंगे।

ऐसे कर्मचारियों को पदोन्नति छोड़ने वाला यानी फॉरगो माना जाएगा। निगम ने सभी एसई से

अपने-अपने सर्कल में गैर-जॉइनिंग करने वाले कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र

में तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि नियमानुसार उनकी पदोन्नति एक वर्ष के लिए

फॉरगो करने के आदेश जारी किए जा सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story