आईडीएफसी बैंक घोटाले में चार आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
आईडीएफसी बैंक घोटाले में चार आरोपी गिरफ्तार


आईडीएफसी बैंक घोटाले में चार आरोपी गिरफ्तार


अदालत ने सीबीआई को दो दिन के रिमांड पर सौंपा

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (हि.स.)।

आईडीएफसी बैंक घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार की शाम अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दो दिन के रिमांड पर भेजा है।

सीबीआई द्वारा आईडीएफसी बैंक घोटाले की जांच के दौरान मोहित गोयल, मनोज कुमार, गौरव कंसल और सिद्धार्थ नरूला नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी को संदेह है कि बैंक में कथित धोखाधड़ी के माध्यम से प्राप्त धन को आरोपियों की कंपनियों में निवेश किया गया था। सीबीआई अब इस वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि कथित घोटाले का पैसा किन माध्यमों से कंपनियों तक पहुंचा और इसमें किसकी भूमिका थी।

आरोपियों को 14 अक्टूबर को उनकी रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। बचाव पक्ष के वकील विशाल गर्ग ने भी इस मामले में बताया कि फिलहाल, मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ आरोप अभी तक तय नहीं किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story