आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: दो दिन की सीबीआई रिमांड पर आईएएस पंकज अग्रवाल

WhatsApp Channel Join Now
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: दो दिन की सीबीआई रिमांड पर आईएएस पंकज अग्रवाल


चंडीगढ़, 23 जून (हि.स.)। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सोमवार देर रातभर पूछताछ के बाद पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था।इसके बाद उन्हें मंगलवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के उपरांत बचाव पक्ष के वकील विशाल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट ने पंकज अग्रवाल को दो दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है। उन्होंने बताया कि पंकज अग्रवाल पिछले महीने ही जांच में भी शामिल हो गए थे।आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल की ओर से लैपटॉप, मोबाइल और केस से संबंधित फाइल पहले ही सीबीआई को सौंपी जा चुकी है। सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि जो इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पंकज अग्रवाल से बरामद किए गए हैं उनके सत्यापन और आमना-सामना के लिए रिमांड की जरूरत है। इसके आधार पर कोर्ट ने अग्रवाल को दो दिन की रिमांड पर भेजा है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story