हिसार : आरोपी महिला को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई, पति छत से कूदा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : आरोपी महिला को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई, पति छत से कूदा


हिसार : आरोपी महिला को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ हाथापाई, पति छत से कूदा


परिजनों का आरोप, पुलिस कर्मियों ने दिया धक्का

हिसार, 21 दिसंबर (हि.स.)। हांसी में पुलिस टीम के साथ मारपीट मामले में आरोपी महिला

को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को महिला के परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस

दौरान महिला के परिजनों और पुलिस टीम के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान महिला का पति

घर की छत से कूद गया जिससे उसकी दोनों टांगों पर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए नागरिक

अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार

रेफर कर दिया।

आरोपी महिला सुदेश के परिजनों ने आरोप लगाया

कि पुलिस कर्मचारियों ने सुदेश के पति जगदीश को धक्का दिया है और वह नीचे गिरने से

घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। घायल जगदीश को हांसी

के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी है। गंभीर हालत

देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पकड़ी गई महिला को हिरासत में

लेकर से पूछताछ कर रही है।

बता दें कि 12 अक्टूबर को हिसार जीआरपी की

टीम हांसी के गैस एजेंसी रोड़ निवासी आर्यन नामक युवक को ट्रेन में एक यात्री के बैग

से 8 लाख का सोना चोरी करने के मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस को आर्यन

की लोकेशन गर्ग अस्पताल के पास मिली। जैसे ही पुलिस आर्यन को पकड़ने लगी तो मौके पर

मौजूद लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास डंडे और गैस की रबड़ की पाइपें

थी। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस केस में सुदेश पर बस स्टेंड चौकी में

मामला दर्ज किया गया था। बस स्टेंड पुलिस रविवार सुबह आरोपी महिला को गिरफ्तार करने

पहुंची थी।

कमरे में थे दोनों पति-पत्नी

चौकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि रविवार

सुबह सूचना मिली थी कि जीआरपी पुलिस पर हमला करने वालों में शामिल आरोपी महिला कुंदनापुर

रोड स्थित अपने जेठ के मकान में किराए पर रह रही है। सूचना के आधार जब वे महिला पुलिस

कर्मी के साथ आरोपी सुदेश को गिरफ्तार करने के लिए कुंदनापुर रोड स्थित उनके मकान में

पहुंचे तो वहां पर उन्हें आरोपी महिला सुदेश का जेठ मिला। उसने पूछताछ में बताया कि

सुदेश और उसका पति दो महीने पहले मकान खाली करके जा चुके हैं। पुलिस टीम को उसके जेठ

की बातों पर शक हुआ तो उन्होंने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे की जांच की तो वहां सुदेश

और उसका पति जगदीश मिल गए।

चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी महिला को पकड़ने

के लिए एक महिला पुलिस कर्मी सहित दो पुलिस कर्मचारी छत पर गये थे। उन्होंने बताया

कि आरोपी महिला सुदेश के पति जगदीश के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है और ना ही पुलिस

उसे पकड़ रही थी। चौकी इंचार्ज के मुताबिक पुलिस को सामने देख

आरोपी महिला ने पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें बुरा भला कहा। महिला

पुलिसकर्मियों की मदद से आरोपी सुदेश को नीचे ले जाया जा रहा था तो उसका पति जगदीश

घर की छत से नीचे कूद गया जिससे उसके दोनों पैरों पर चोट लगी। पुलिस ने घायल जगदीश

को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया

गया।

बस स्टेंड चौकी इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने कहा

कि महिला के परिवार के परिजनों द्वारा पुलिस पर जगदीश को धक्का देने के लगाए जा रहे

आरोपों के बारे में जानकारी नहीं है, बल्कि आरोपी महिला के परिजनों द्वारा पुलिस के

साथ धक्का-मुक्की की गई थी। मौके पर मौजूद महिला सिपाही सुदेश ने बताया कि वह आरोपी

महिला सुदेश को गिरफ्तार करने के लिए कमरे के अंदर थी और उसे इस बात की जानकारी नहीं

है कि उसके पति जगदीश को किसी ने धक्का दिया या वह स्वयं छत से कूदा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story